JNV Admission 2026 : देश के मशहूर स्कूल की लिस्ट में शामिल जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है। वही जवाहर नवोदय विद्यालय में क्लास 6,9 और 11 में नए स्टूडेंट्स का एडमिशन लिया जाता है। वही फिलहाल नवोदय विद्यालय के द्वारा कक्षा 6 एडमिशन प्रक्रिया 2026 के लिए फार्म जारी किया गया है। वही इच्छुक अभिभावक नवोदय विद्यालय की ऑफिशल वेबसाइट cbseitms.rcil.gov.in पर फॉर्म भर सकेंगे।
आपको बता दें कि जवाहर नवोदय विद्यालय ,केंद्रीय विद्यालय और सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए बड़ी संख्या में आवेदन आते हैं। वही यह तीनों ही स्कूल देश के टॉप सरकारी स्कूलों की लिस्ट में शामिल है। वहीं इनमें एडमिशन मिलना आसान बिल्कुल भी नहीं है। बता दें कि जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन लेने के लिए बच्चों को कठिन इंटरेस्ट एग्जाम भी पास करना होता है। वही जवाहर नवोदय विद्यालय क्लास 6में एडमिशन के लिए पूरी प्रक्रिया आप नीचे की लेख में समझ सकते हैं। ऐसे में नीचे की लेख को अंत तक जरूर पढ़ते रहें ताकि आपको पूरी जानकारी विस्तार से पता चल सके।
JNV Admission 2026 : जवाहर नवोदय विद्यालय क्लास 6 में आवेदन की प्रक्रिया
आपको बता दें कि जवाहर नवोदय विद्यालय में क्लास सिक्स में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है। वही सभी आवेदन ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किया जाएगा। ऐसे में अभिभावकों को ऑनलाइन मोड में नवोदय विद्यालय समिति की ऑफिशल वेबसाइट cbseitms.rcil.gov.in परफॉर्म जमा करने होंगे। वहीं इसके अलावा नवोदय विद्यालय एडमिशन फॉर्म 2026 अन्य वेबसाइट cbseitms.rcil.gov.in पर भी उपलब्ध है। ऐसे में आईए और जानते हैं। नीचे की लेख में पूरी जानकारी विस्तार से।
JNV Admission 2026 : नवोदय विद्यालय एडमिशन फॉर्म कैसे भरें, जानिए नीचे की लेख में
अगर आप भी नवोदय विद्यालय में एडमिशन लेने के लिए इच्छुक है तो नीचे दिए गए लेख को स्टेप बाय स्टेप समझे और नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए एडमिशन फॉर्म भरे।
- आपको बता दे की नवोदय विद्यालय समिति की ऑफिशल वेबसाइट navodaya.gov.in या cbseitms.nic.in पर विजिट करें।
- वही वेबसाइट के होम पेज पर JNVST Class 6 Admission लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
- वहीं छात्रा का नाम, जन्मतिथि और शैक्षिक विवरण जैसी जरूरी डीटेल्स एंटर करें।
- वही स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट, जैसे ( फोटो, हस्ताक्षर, निवास प्रमाण पत्र और स्कूल प्रमाण पत्र) अपलोड करें।
- वही क्लास 6 एडमिशन फॉर्म के लिए कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा लेकिन कक्षा 9 और 11 के लिए शुल्क ऑनलाइन जमा करने होंगे।
- वही जानकारी ऑथेंटिकेट कर और मैं जमा करें और प्रिंटआउट ले लें।
JNV Admission 2026 : जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा कब होगा, जानिए नीचे की लेख में
आपको बता दें कि जवाहर नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन के लिए एनबीएसटी यानी नवोदय विद्यालय समिति प्रवेश परीक्षा पास करना बहुत ही जरूरी है। वही शैक्षणिक सत्र 2026- 2027 में दाखिला के लिए प्रवेश परीक्षा दो चरणों में आयोजित किए जाएंगे। वही जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए पहले चरण की परीक्षा 13 दिसंबर 2025 को प्रस्तावित हैं।
दूसरे चरण की परीक्षा 11 अप्रैल 2026 को आयोजित किए जाएंगे। वही सभी स्टूडेंट्स navodaya.gov.in पर भी डीटेल्स चेक कर सकेंगे।
नवोदय विद्यालय में एडमिशन लेने के लिए पात्रता
आप सभी को बता दे की नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में एडमिशन के लिए उम्र सीमा निर्धारित किए गए हैं। वहीं इसके तहत कक्षा 6 में दाखिला के लिए बच्चों की उम्र 10 से 12 साल के बीच होने चाहिए वही आयु सीमा की गणना 1 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 तक होंगे।
वही बच्चों का शैक्षणिक शास्त्र 2025 से 2026 में मान्यता प्राप्त स्कूल से क्लास 5 से पढ़ाई करना अनिवार्य है। वहीं केवल इस जिले के छात्र आवेदन कर सकेंगे जहां JNV स्थित है। वहीं अन्य जिलों के स्टूडेंट्स आवेदन के पात्र नहीं होंगे।
भारत में कितने हैं नवोदय विद्यालय स्कूल
आपको बता दें कि भारत देश में टोटल 653 जवाहर नवोदय विद्यालय उपलब्ध है। जो 27 राज्यों और आठ केंद्र शामिल प्रदेशों में फैले हुए हैं। वहीं हर जिले में आमतौर पर एक JNV होते हैं। वहीं प्रत्येक जेएनवी में क्लास 6 के लिए लगभग 80 सिम उपलब्ध है।
वही इस हिसाब से देश भर में टोटल सीटों की संख्या लगभग 52240(653 विद्यालय× 80 सीटे)हुए हैं वही क्लास 9 में टोटल 5753 सीटे ( जिम 78 सीटेट दिव्यांग श्रेणी के लिए रिजर्व है) वही क्लास 11 में सीटों की संख्या खाली सीटों पर निर्भर करते हैं। जो हर JNV अपने हिसाब से अलग-अलग निर्धारित करते हैं।
जवाहरलाल नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए आरक्षण
- 75% सीटें ग्रामीण क्षेत्र के स्टूडेंट के लिए है।
- 25% सीटें शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लिए है।
- वही SC/ ST/ OBC और दिव्यांग छात्रों के लिए सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षण।