Bihar New Expressway : अगर आप भी बिहार राज्य से हैं तो आप सभी लोगों के लिए यह खबर बहुत ही काम का होने वाला है। ऐसे में यह खबर को आप सभी लोग अंत तक जरूर पढ़ते रहें ताकि आपको इस खबर के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से पता चल सके।
Bihar New Expressway :
अगर आप भी बिहार राज्य से हैं तो आप सभी को बता दे कि बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले में यातायात शक्ति करण के लिए बिहार राज्य सरकार ने एक बहुत ही बड़ा महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।
बता दे की राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या – 322 पर मथुरापुर से मस्तापुर आरओबि तक टोटल 2.056 किलोमीटर लंबी सड़क को फोरलाइन बनाना तथा बुढी गंडक नदी पर 200 मीटर लंबे नए एचएलआरसीसी पुल के निर्माण की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को केंद्रीय सहायक परिवहन एवं राज्य मंत्रालय ने अपनी मंजूरी प्रदान कर दिए हैं। वहीं इसके लिए मंत्रालय द्वारा 58.60 करोड रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति भी प्रदान कर दिए गए हैं। आइए और जानते हैं नीचे की लेख में पूरी जानकारी विस्तार से।
24 महीने में पूरा होगा निर्माण कार्य
आप सभी को बता दे कि राज्य के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने इसके लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए अपने शब्दों में कहें कि इस परियोजना में NH-322 के चेनज 67.471 किलोमीटर से 69.256 किलोमीटर तक सड़क का चौड़ीकरण एवं मजबूत करने के साथ-साथ पुराने क्षतिग्रस्त स्क्रू पाईल पुल के स्थान पर नया एचएलआरसीसी ब्रिज का निर्माण किए जाएंगे।
उन्होंने बतलाएं की इस सड़क परियोजना की प्रशासनिक स्वीकृति के बाद इसकी निविदा भी जारी कर दिए गए हैं। वहीं इस सड़क के निर्माण का कार्यारंभ शुरू होने की तिथि से अगले 24 महीने में इसका निर्माण पूर्ण करने का लक्ष्य रखे गए हैं। वही समस्तीपुर शहर के माध्यम से गुजरने वाले NH-322 की यह परियोजना न केवल समस्तीपुर और दरभंगा के बीच परिवहन को सुगम बनाएगा। बल्कि यह समस्तीपुर के शहरी यातायात को भी बड़ी राहत देगा।