Bank Of Baroda : बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने बदल दिया चेक का यह नियम, जान लें ये नियम, नहीं तो आपका चेक नहीं होगा क्लियर।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bank Of Baroda Cheque Rule : अगर आप बैंक ऑफ़ बड़ौदा के ग्राहक हैं या आप बैंक ऑफ़ बड़ौदा में चेक क्लियर करवाने जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। बता दे कि बैंक ऑफ़ बड़ौदा के तरफ से चेक संबंधित नियम को बदल गया है, अगर आप यह नियम नहीं जानेंगे तो आपका चेक क्लियर नहीं होगा।

Bank Of Baroda Cheque Rule : बैंक ऑफ़ बड़ौदा में बदल दिया चेक संबंधित यह नियम

बैंक ऑफ़ बडौदा ग्राहकों के लिए एक बड़ी खबर है। दरअसल बैंक ऑफ़ बड़ौदा का चेक क्लियर के लिए अगर आप यह काम नहीं किया तो चेक क्लियर नहीं होगा। अगर आपने बैंक को जानकारी नहीं दी तो बैंक चेक पास ही नहीं करेगा।

आपके पैसे ट्रांजेक्शन होने का काम रुक जाएगा। बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने चेक की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए और फर्जीवाडे पर रोक लगाने के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम (Positive Pay System) की अनिवार्यता की लिमिट घटाने का फैसला लिया है। पहले यह सुविधा ₹500000 या फिर उससे अधिक के चेक पर लागू हुआ करता था। लेकिन अब इसकी वैल्यू कम कर दी गई है। इसके बाद अब ₹200000 के चेक पर बैंक को जानकारी देना अनिवार्य हो जाएगा।

BOB का Positive Pay System क्या है?

पॉजिटिव पे सिस्टम भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) 1 जनवरी 2021 को शुरू किया था। इसके तहत ग्राहक के चेक जारी करने से पहले ही बैंक को उसे चेक से जुड़ी हुई जानकारी देनी होती है। जैसे चेक नंबर, चेक तारीख, अमाउंट, लाभार्थी का नाम इत्यादि। इससे बैंक चेक क्लियर करने से पहले उसे समय दी गई जानकारी को वेरीफाई करता है ताकि धोखा होने की संभावना कम हो सके।

नया नियम हो गया लागू

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने अब इस सिस्टम को अमाउंट चेक पर भी अनिवार्य बनाने का फैसला कर लिया है यह तीन चरण में लागू होगा।

बता दी की बैंक ऑफ़ बड़ौदा की तरफ से 1 में 2025 से 4 लाख रुपया या उससे अधिक के चेक पर अनिवार्य कर दिया है। इसके अलावा 1 अगस्त 2025 से ₹300000 या फिर उससे अधिक के चेक पर अनिवार्य कर दिया है। 1 नवंबर 2025 से ₹200000 या फिर उससे अधिक के चेक पर यह अनिवार्य कर दिया है।

Positive Pay की जानकारी कैसे भेजें?

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने ग्राहक के लिए कई आसान विकल्प को लागू किए हैं जिनके जरिए वह चेक की जानकारी भेज सकते हैं। आप मोबाइल बैंकिंग से और नेट बैंकिंग (BOB iBanking) से जानकारी भेज सकते हैं।

इसके अलावा बैंक शाखा में जाकर एसएमएस के माध्यम से, कॉल सेंटर के जरिए, व्हाट्सएप बैंकिंग के जरिए, बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए। चेक देने से पहले ही इसकी जानकारी बैंक को भेज दें ताकि क्लियर करने में किसी भी प्रकार की कोई रुकावट ना आए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment